Download PDF

महिलाओं के आर्थिक स्‍वावलम्बन में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना का योगदान (नरसिंहपुर जिले के विशेष संदर्भ में)

Author : दिनेश कुमार दुबे

Abstract :

मध्‍यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत जहां 57.7 प्रतिशत पुरूष भागीदारी है वहीं मात्र 23.3 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 55.9 प्रतिशत पुरूषों के विरूद्ध केवल 13.6 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी रही है। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं की श्रम में भागीदारी पुरूषों की अपेक्षा तुलनात्‍मक रूप से कम है जो उनकी आर्थिक स्वावलम्बन की स्थिति को प्रभावित करता है। उपरोक्त परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन उनके तथा उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ लागू किये जाने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रारम्‍भ में प्रतिमाह 1250 रूपए दिए गए। वर्तमान में इस राशि में वृद्धि कर 1500 रू. कर दी गयी हैं। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार परिलक्षित हुआ वरन् महिलायें अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र हुई हैं। महिलायें प्राप्त आर्थिक सहायता से न केवल स्थानीय स्‍तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार/आजीविका के संसाधनों को विकसित कर रही हैं वरन् परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिये जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उक्‍त योजनातंर्गत मध्‍यप्रदेश में 1.31 करोड़ महिलाओं ने पंजीयन किया गया था जिसमें से 1.29 करोड़ महिलायें योजना हेतु पात्र पायीं गईं I

Keywords :

आर्थिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहायता, स्‍वावलम्‍बन।