सामाजिक और आर्थिक विकास में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका
Author : डॉ. विमल कुमार
Abstract :
ग्रामीण समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वे न केवल परिवार की आधारशिला होती हैं, बल्कि कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग, हस्तशिल्प, घरेलू कार्य तथा सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करती हैं। ग्रामीण समाज भारतीय जनजीवन का मूल आधार है। इस शोध पत्र का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भूमिका का विश्लेषण करना तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं को उजागर करना है।
Keywords :
ग्रामीण महिला, आर्थिक विकास,सामाजिक विकास, शिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य और पोषण सामाजिक परिवर्तन, ग्रामीण उद्योग, सरकारी योजनाएँ, पारिवारिक भूमिका।