Download PDF

बूढ़ी काकी का साहित्यिक विश्लेषण

Author : किरण दांगोड़े और श्रद्धा पटेल

Abstract :

यह मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित एक मार्मिक कहानी है, जो समाज में वृद्धों के प्रति उपेक्षा और स्वार्थ के व्यवहार को दर्शाती है, जहाँ अपनी जायदाद देने के बाद एक असहाय वृद्ध महिला को परिवार द्वारा भूखा और तिरस्कृत किया जाता है, लेकिन अंत में करुणा और मानवीय संवेदना के माध्यम से सुधार दिखाया जाता है।
‘बूढ़ी काकी' केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक मार्मिक चित्रण है कि कैसे समय के साथ रिश्तों में स्वार्थ और निष्ठुरता आ जाती है। बूढ़ी काकी ने अपनी संपत्ति भतीजे को दे दी, यह सोचकर कि वे जीवनभर उनकी सेवा करेंगे, लेकिन उनका भतीजा और उसकी पत्नी बूढ़ी काकी को घर का बोझ मानने लगते हैं। कहानी दिखाती है कि कैसे समाज में बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के बजाय उन्हें अकेला और उपेक्षित कर दिया जाता है, और प्रेमचंद इसी यथार्थ को अपनी लेखनी से उजागर करते हैं, जिससे पाठक भावनात्मक रूप से जुड़कर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। बूढ़ी काकी प्रेमचंद की लिखी गई यह कहानी 'बूढ़ी काकी' मानवीय करुणा की भावना से ओतप्रोत कहानी है ‘बूढ़ी काकी' कहानी में बूढ़ी काकी एक असहाय, वृद्ध महिला हैं, जो अपनी सारी संपत्ति भतीजे को देने के बाद उपेक्षा और तिरस्कार का शिकार होती हैं; वे भूख और लालसा से पीड़ित रहती हैं, लेकिन उनकी संवेदनशीलता और करुणा, परिवार (विशेषकर भतीजे की पत्नी रूपा) के हृदय परिवर्तन का कारण बनती है, जिससे उन्हें अंततः सम्मान और प्रेम मिलता है; वह बुढ़ापे की लाचारी और रिश्तों में स्वार्थ का मार्मिक प्रतीक हैं I

Keywords :

उपेक्षा, वृद्धावस्था, मानवीय करुणा, तिरस्कार, अपमान, लज्जित करना, भूख की तड़पना, स्वार्थ की भावना, परिवार में नैतिक शिक्षा का हास्, लालच I