Download PDF

दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत बैगा जनजाति की महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण: एक क्षेत्रीय अध्ययन

Author : अजीत कुमार राय

Abstract :

यह शोध दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), भारत सरकार का एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम और उनके आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को स्व-सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से संगठित कर सतत आजीविका अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और परिणामों को समझना है।
अध्ययन में पाया गया कि प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (CRPs) की सक्रिय भूमिका तथा सुदृढ़ संस्थागत ढांचे ने ग्रामीण महिलाओं की आय, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया। हालांकि, बाज़ार संपर्क की कमी, प्रशिक्षण के बाद अपर्याप्त हैंड-होल्डिंग और अवसंरचना संबंधी चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं।
प्रस्तुत शोध विशेष रूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की महिलाओं पर केंद्रित है। द्वितीयक आंकड़ों का आरेखों और सारणियों के माध्यम से विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला गया कि DAY-NRLM ने बैगा जनजाति की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका सृजन और आय वृद्धि में सकारात्मक भूमिका निभाई है।
अंततः, शोध नीति-निर्माताओं के लिए सुझाव देता है कि योजना को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक लचीला, सतत और बाज़ार-उन्मुख बनाया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके I

Keywords :

बैगा जनजाति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास, स्व-सहायता समूह, मध्य प्रदेश, डिण्डोरी I